बड़े मियां और छोटे मिया (Bade Miya Chote Miya)का प्रमोशन, लखनऊ मे क्यू हुआ हंगामा?

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ द्वारा लखनऊ के क्लॉक टॉवर में आयोजित एक कार्यक्रम की रोशनी में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जानें उनके एड्भेंचर पूर्ण स्टंट्स और डांस मूव्स के बारे में और उनकी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miya Chote Miya)का प्रमोशन, लखनऊ मे क्यू हुआ हंगामा।

28 फरवरी 2024 : अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म स्कॉटलैंड, लंदन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई है। अली अब्बास जफर ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “बड़े मियां छोटे मियां दर्शकों के दिल के बहुत करीब हैं और इस सामूहिक मनोरंजन में सभी मनोरंजक तत्वों को लाना एक कठिन और सुखद अनुभव था। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और वे इसे ईद 2024 पर सिनेमाघरों में देखने का आनंद लेंगे।”

बड़े मियां छोटे मियां : अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बहुत ही कॉमेडी थ्रिलर और कार्रवाई से भरपूर होगी इसमे अक्षय की दमदार एक्शन और टाइगर की जबरदस्त एक्टिंग जो की दर्शको को बहुत ही पसंद आने वाली है क्यूकी दोनों की जोड़ी ही दमदार है, बड़े मियां छोटे मियां की कहानी कुछ इस प्रकार हो सकती है जो की ट्रेलर मे दिखया गया है, आंतकवादियों के साथ कैसे जंग करते है और ये कहानी दो सिपाही की है और अपने देश को अपराधियो से बचाते है दोनों की जोड़ी दर्शको को बहुत ही पसंद आएगी

छोटे मियां और बड़े मियां का दो गाना आ चुका है दर्शक बहुत ही पसंद कर रहे है और ढेर सारा प्यार भी दे रहे है, इससे पहले छोटे मियां बड़े मियां आ चुकी है जो अपने जमाने मे बहुत ही धमाल मचाई थी, और अमिताभ और गोविंदा जी की जोड़ी सबको बहुत ही पसंद आई थी अब देखना ये है की अक्षय और टाइगर की जोड़ी दर्शको को कितना लुभाती है क्या ये बॉक्स ऑफिस मे धमाल मज़ा पाएगी?

See also  बेंगलुरु कॉन्सर्ट में सोनू निगम का विवादित बयान: कन्नड़ गीत की मांग पर पहलगाम हमले का जिक्र

लेखक : इस फिल्म के लेखक आदित्य बसु, वशू भागनानी और सूरज ज्ञाननी ने लिखा है छोटे मियां और बड़े मियां हिन्दी, तमिल, तेलुगू,कन्नड़ा, मलयालम भाषा मे रिलीज होगी| इस फिल्म के उत्पादक कंपनी एएजेड फिल्म्स, पुजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स है

कलाकार : अक्षय कुमार, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, रोनित रॉय, नीना कपूर, राज अवस्थी, भारत मिस्त्री, सोनिया गोस्वामी, किशोर भट्ट, हितेन पटेल,अनिल धवन, जुगल हंसराज, जंहवी कपूर जैसे कलाकार देखने को मिलेगे|

लखनऊ इवैंट मे हुआ हंगामा : एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ का प्रोमोशन बहुत जोरों से चल रहा है इसी बीच प्रोमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे, बहुत ही ज़्यादा तदार मे लोग इकठा हुये थे, लखनऊ के क्लॉक टॉवर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने अद्भुत स्टंट और डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अद्भुत क्षण के दौरान, उन्होंने लखनऊ के लोगों को नई ऊर्जा और रंगीनी भरी शाम का आनंद दिलाया।

यह कार्यक्रम चौक के राजसी विरासत स्मारक, क्लॉक टॉवर में आयोजित किया गया था। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने स्टंट्स और नृत्य से लोगों को चौंका दिया और उनके मनोरंजन में एक नई ऊर्जा भर दी।

उन्होंने एक भव्य प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने विशाल संरचना से लेकर मंच तक रस्सी पर फिसलने वाला स्टंट किया। इसके बाद, उन्होंने रोपवे पर लखनऊवी अदब के साथ सभी का स्वागत किया।

यह कार्यक्रम काफी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया। लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे और जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मंच पर आए, तो सभी ने उनका उत्साह और प्रेम दिखाया। वे अपने प्रशंसकों के साथ एक साथ खड़े होकर सेल्फी और अभिभाषण किया।

See also  बिहारी लड़की मनीषा रानी(Manisha Rani)ने कैसे जीता झलक दिखला जा(Jhalak Dikhla Ja)का शो, पहली बार Wildcard Entry Winner जाने क्या है सच्चाई?

‘बड़े मियां छोटे मियां’ के प्रोमोशन इवैंट मे मच गया हड़कप, माहौल इतना ज्यादा बिगड़ गया की पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा| और अक्षयजी सब को बोल रहे है प्लीज आराम से हम आप लोगों के लिए यहा आए है लेकिन भीड़ सुनने वाली कहा वो अक्षय और टाइगर पर पत्थर और चप्पल फेकने लगे, भीड़ इतनी ज्यादा हो गई की उन्होने बैरिकेड तोड़ डाले और समय रहते ही अक्षय और टाइगर को वहा से निकाला गया|

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने बड़े मियां छोटे मियां के रूप में एक मोशन पोस्टर भी साझा किया, जिससे पता चलता है कि यह फिल्म 2024 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक एक्शन से भरपूर है और इसमें दर्शकों को रोमांचित करने की क्षमता है।

और पढ़े: Yodha 2024FilmTrailer(योद्धा 2024 की मूवी का ट्रेलर)आ चुका, जाने पूरी कहानी?

Leave a Comment

Translate »
सलमान, शाहरुख और अमीर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट से मांगा माफी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट के प्री -वेडिंग के बाद बड़े सम्मानित तरीके से सबको विदा किए बिल गेट्स ने क्यू दिया भारत यात्रा धन्यवाद? ऐसा क्या हुआ ! फोर्ब्स ने भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है 76 की वर्ष मे हास्य अभिनेता रिचर्ड लुईस का दिल का दौड़ा पड़ने से हुआ निधन
सलमान, शाहरुख और अमीर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट से मांगा माफी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट के प्री -वेडिंग के बाद बड़े सम्मानित तरीके से सबको विदा किए बिल गेट्स ने क्यू दिया भारत यात्रा धन्यवाद? ऐसा क्या हुआ ! फोर्ब्स ने भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है 76 की वर्ष मे हास्य अभिनेता रिचर्ड लुईस का दिल का दौड़ा पड़ने से हुआ निधन