झारखंड के जामताड़ा में हुआ दर्दनाक रेल हादसा: 12 लोगों की मौत, कई घायल
झारखंड के जामताड़ा में गुरुवार को एक भयानक रेल हादसे की खबर आई है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
यह हादसा कलझारिया स्टेशन के पास घटित हुआ। अंग एक्सप्रेस में आग लगने के बाद ट्रेन को अचानक रोका गया और इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
उनमें से कुछ यात्री ट्रेन से कूद गए और इसी दौरान एक और ट्रेन, झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस, उनके ऊपर से गुजर गई।
इस हादसे में कुछ लोगों को ट्रेन की चपेट में आने के कारण जख्मी हो गए और कुछ की मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया
मृतकों के शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दो मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनके नाम मनीष कुमार और सिकंदर कुमार हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
झारखंड सरकार ने हादसे के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटने का आदेश दिया है।