12 फ़रवरी 2024: आज हम ले कर आए है अंडे और पालक की मजेदार सब्जी जो बड़ो से लेकर बच्चे तक बहुत ही चाव से खाते है,आज कल के बच्चे हरी सब्जियों से दूर भागते है और हर माँ चाहती है की उनके बच्चे healthy, fit रहे इसीलिए वो बच्चो को लेकर बहुत परेशान रहती है,
तो आज जो मे सब्जी लेकर आई हु उससे आपके बच्चो के पेट मे पालक और अंडे दोनों जाएगे और बच्चे भी पसंद करेगे, क्यूकी मानव शरीर को प्रोटीन, आयरन,खनिज और विटामिन की बहुत ज्यादा जरूरी होता है और पालक मे ये तो भरपूर्ण मात्रा मे होता है|
अंडा मे विटामिन ए की मात्रा आंखो की रोशनी बनाए रखने मे मदद करती है, दिमाक के लिए अंडा काफी फायदेमंद पाया जाता है, अंडे मे ओमेगा 3 फ़ैटि एसिड और विटामिन ब12 होते है जो मस्तिक की कार्यक्षमता मे मदद करता है तो दोनों चीज़ शरीर के लिए लाभदायक है तो चलिये जानते है की ये सब्जी कैसे बनती है?
serving – 5
सामग्री : उबले अंडे – 10,पालक की पत्ती- 500 ग्राम, प्याज़-4, टमाटर -4, अदरक और लहसुन, तेज पत्ता -1, जीरा -एक चम्मच, कालीमिर्च -6,7 हल्दी पाउडर -1चम्मच, रेड चिल्ली पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर,गरम मसाला पाउडर, फ्रेश क्रीम स्वाद अनुसार नमक
- सबसे पहले अंडे को उबाल लेगे और पालक को साफ पानी से धूल लेगे जब पालक अच्छे से धूल जाए तो गरम पानी मे मे एक उबाल मारकर निकाल लेगे और ठंडा होने के बाद पेस्ट बना ले|
- उबले अंडे को छिल ले,उसके बाद एक कड़ाई के और उसमे 2 चम्मच तेल डाल कर गरम होने दे, जब तेल गरम हो जाए तो उसमे कालीमिर्च,लौंग, जीरा, इलायची, डालकर थोड़ा पकाए
- फिर प्याज़, लहसुन अदरक और टमाटर डाल कर पकाए जब सब पाक जाए तो गॅस बंद कर दे,और उसको ठंडा होने दे,उसके बाद इसका पेस्ट बना ले
- फिर कड़ाई को गॅस मे चड़ाकर अंडे को फ्राई कर ले, बचे हुये तेल मे तेज पत्ता और एक प्याज़ को बारीक काटकर उसमे तड़का लगये, उसके बाद जो मसाले का पेस्ट बनाया है उसको कड़ाई मे डाल कर पकाए फिर उसमे गरम मसाला, हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर,जीरा पाउडर,और नमक डालकर पकाए
- जब मसाला पक जाए तो पालक का पेस्ट उसमे डालकर चलते रहे फिर अंडे को डाल कर चलाये, अपने स्वाद अनुसार पानी डाल कर सब्जी को ढककर पकने दे
- 5 मिनट बाद फ्रेश क्रीम डाल कर गॅस की आंच बंद कर दे और गरमा गरम सर्वे करे|
बहुत कम समय मे बनने वाली Healthy Recipe आशा है की एक बार मेरे कहने से बना कर जरूर देखेगे, अंडे और पालक की सब्जी को आप पराठे और रोटी के साथ खा सकते है